एग्रीवेट: केरल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का स्वागत किया है. हालांकि, उन्होंने इनके सही तरीके से लागू होने पर जोर दिया. चंद्रशेखर ने कहा कि बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और दूसरी जरूरी मदद देने के लिए पर्याप्त बजट का इंतजाम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचना जरूरी है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने और लोगों की सेहत का ध्यान रखने के लिए नया नियम लागू किया गया है. अब शहर की हर मिठाई की दुकान पर मिठाई बनने की तारीख और उसके इस्तेमाल की आखिरी तारीख यानी ‘बेस्ट बिफोर’ साफ-साफ लिखनी होगी. खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत यह कदम उठाया गया है, ताकि ग्राहक मिठाई खरीदते समय सही जानकारी ले सकें.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी यानी काशी में दुर्गा पूजा के लिए खास पंडाल तैयार किए गए हैं. इन पंडालों को दुनिया के अलग-अलग देशों में मौजूद प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर बनाया गया है. इनमें कंबोडिया के मशहूर अंगकोरवाट मंदिर की प्रतिकृति भी शामिल है. मंदिरों जैसी बनावट वाले ये पंडाल दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं.
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर ‘एकता प्रकाश पर्व 2026’ मनाया जाएगा. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अथॉरिटी के सीईओ अमित अरोड़ा के मुताबिक, शनिवार से एकतानगर में खास रोशनी की व्यवस्था शुरू होगी. इसके तहत तीन महीने तक चलने वाला लाइट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा. इसमें 7.6 किलोमीटर लंबे इलाके को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा.
गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत 101 नए भोजन वितरण केंद्रों का उद्घाटन किया. ये केंद्र राज्य के 28 जिलों में शुरू किए गए हैं. इस मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. योजना के जरिए श्रमिकों तक भोजन की सुविधा पहुंचाने की दिशा में कदम उठाया गया है.
दिल्ली के पीतमपुरा की रामलीला में इस साल रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा. श्री केशव रामलीला कमेटी के मुताबिक, कॉकरोच को गंदगी का प्रतीक मानकर यह पहल की गई है. कमेटी के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने कहा कि इसका मकसद राजनीतिक नहीं है. इस पहल के जरिए स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा.
दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब, पार्टी के अन्य नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई किस वजह से हुई और हिरासत में लिए गए लोगों को कहां ले जाया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान किया है. मार्च को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पार्क और उसके आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि गृह मंत्रालय (MHA) के साथ बैठक के नतीजों से लद्दाख के नेता संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने बताया कि नेताओं की ओर से सौंपे गए मसौदे और मंत्रालय के प्रस्ताव में काफी अंतर है. अब लद्दाख के नेता संशोधित मसौदे का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की बातचीत को लेकर स्थिति साफ हो सके.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों का आना जारी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने अपने बेटे की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी और उसके साथ आरोपित अन्य लोगों को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने मेरठ के ‘ब्लू ड्रम’ हत्याकांड में सुनाई गई मौत की सजा का हवाला देते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या के आरोपियों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई, पत्रकारों के अधिकार और चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान से जुड़े मामलों पर सुनवाई की. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय कीं. साथ ही, कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा है.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून की विदाई हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today