डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: 02 नवंबर 2026, मध्य: डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि डिंडोरी जिला उनके लिए विशेष महत्व रखता है। यह उनका प्रिय जिला है और पूर्व में वे यहां के प्रभारी भी रह चुके हैं। डिंडोरी ने अपने सुयोग्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। आज जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास को लेकर जो सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है, वह अद्भुत और उत्साहजनक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिंडोरी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों को कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिंडोरी जैसे जनजातीय बहुल जिले में कृषि के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कोदो, कुटकी के साथ धान की खरीदी का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलेगा और परंपरागत कृषि उत्पादों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिंडोरी जिले को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी अनेक विकास कार्यों की सौगात जिले को मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से डिंडोरी की प्रगति को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी इंदौर में उपस्थित थे। उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन पर डिंडोरी जिले के किसानों और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article