एग्रीवेट: हाईटेंशन बिजली लाइनों के लिए उचित मुआवजे और जमीन की सही मार्केट वैल्यू तय करने की मांग को लेकर किसानों का संघर्ष जारी है। किसान नेता ने गांव-गांव बैठकें कर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की है। किसानों के मुताबिक, 3 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद सरकार के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी और जमीन की बढ़ी हुई मार्केट वैल्यू के अनुसार उचित मुआवजा देने का फैसला करेगी। आखिर किसानों की मांगें क्या हैं? सरकार से किस फैसले का इंतजार है? और 17 अक्टूबर के बाद आंदोलन की क्या रणनीति होगी? जानिए इस रिपोर्ट में।
हाईटेंशन लाइन मुआवजे पर Abhimanyu Kohar का अल्टीमेटम, 17 अक्टूबर तक इंतजार, फिर आंदोलन होगा तेज – एग्रीवेट