बाढ़ पीड़ित 24 हजार परिवारों के लिए 242 करोड़ की घोषणा, क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1.80 लाख मिलेंगे – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: West Bengal Flood Relief Package: पश्चिम बंगाल सरकार ने बाढ़ पीड़ित 24 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए 242 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है. बाढ़ में क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1.80 लाख रुपये सहायता देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घर ढह गए हैं उन्हें सहायता राशि के रूप में 1.80 लाख रुपये की मदद सरकार देगी. जिन लोगों के आंशिक रूप से मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों से बाढ़ से बचाव के उपाय पूछे गए हैं, जिन्हें राज्य सरकार अपनाएगी.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को मालदा जिले के बाढ़ प्रभावित रघुनाथपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की. कार्यक्रम को संबोधित हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के नुकसान का आकलन जारी है, जिन हिस्सों की रिपोर्ट शासन के पास पहुंच गई है उन्हें सहायता राशि का वितरण शुरू किया जा रहा है.

उन्होंने मालदा के माणिकचक, रतुआ और इंग्लिश बाजार इलाकों में प्रभावित 24,595 परिवारों के लिए 242 करोड़ रुपये के मुआवजे की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . अधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के त्योहारों से पहले सबसे ज्यादा प्रभावित 5,000 परिवारों को नए कपड़े, मच्छरदानी, तिरपाल और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने  कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित मालदा जिले में पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 80 हजार रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित प्रत्येक मकान के वास्ते 90 हजार रुपये की सहायता देगी.

रघुनाथपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि मालदा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा आईआईटी-कानपुर को सौंपा गया है. आईआईटी के वैज्ञानिक बाढ़ की समस्या से निपटने पर शोध करेंगे और बचाव उपाय बताएंगे, जिन्हें सरकार अमल में लाकर लोगों को संकट से बचाने का काम करेगी.

Share This Article