राहुल गांधी, प्रियंका समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, दिल्ली में भारी हंगामा.. फोर्स तैनात – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: India Block Protest Delhi : INDIA ब्लॉक के सांसदों और प्रमुख नेताओं के साथ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जा रहे राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. वह चुनाव आयोग और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला. मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

निर्वाचन आयोग मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए INDIA गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को बुधवार को बीच में ही रोक दिया गया और इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को एक टेंपो ट्रैवलर में बिठाकर ले जाया गया.

हिरासत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह सब घबराहट में की गई प्रतिक्रिया है. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार भले ही यह सब कर लें, लेकिन हम उन्हें सजा दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मेरी गारंटी है कि इन चारों को सजा दिलाई जाएगी. इन्होंने संविधान पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है. इन्होंने जनता की आवाज़ पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है. इन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.

👉यह सब घबराहट की प्रतिक्रिया है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार यह सब कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें न्याय के कटघरे में लाएंगे।

👉मेरी गारंटी है कि उन चारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये घोर अन्याय है, और क्या कह सकते हैं. शांतिपूर्ण तरीके से एक आंदोलन को छेडने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा मुद्दा सभी जानते हैं. देश की जनता के मुद्दे ही हमारे मुद्दे हैं. राहुल गांधी उन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को कहते हैं मगर सरकार किसी की बात नहीं सुनना चाहती है.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मताधिकार को बचाने के लिए आज सारा विपक्ष एकजुट है और पुलिस, ज्ञानेश कुमार से राहुल गांधी या हमारे देश की जनता डरने वाली नहीं है. हम मताधिकार को बचाने निकले हैं क्योंकि मताधिकार बचेगा तभी हमारा देश और लोकतंत्र बचेगा.

#देखें | दिल्ली: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा का कहना है, “सब कुछ आपके सामने है। उन्होंने हमें जहां रोका, हम वहीं धरने पर बैठ गए। हम पूरी रात यहां बैठने के लिए तैयार हैं।”

विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. नई दिल्ली जिले में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और कई जगह RAF के जवान भी लगाए गए. पुलिस ने निर्वाचन सदन से करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर विपक्षी सांसदों को रोक दिया.

Share This Article