कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, किसान 13 अक्टूबर तक करें आवेदन – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 07 अक्टूबर 2026, भोपाल: कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, किसान 13 अक्टूबर तक करें आवेदन – किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 14 अक्टूबर को लॉटरी संपादित की जाएगी।

बुरहानपुर जिले के सहायक कृषि यंत्री योगेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, स्वचलित हाई ग्राउंड क्लियरेंस स्प्रेयर-बूम टाईप, रीपर (स्वचलित), रीपर (ट्रैक्टर चलित), शुगरकेन रेटून मैनेजर, रिजर तथा ब्रॉड बेड फरो-प्लांटर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

कृषि यंत्रों पर शासन द्वारा यंत्र की कीमत का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। आवेदन करते समय आवेदकों को निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट “सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर” के नाम से बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन के दौरान यदि बैंक ड्राफ्ट निर्धारित राशि से कम का पाया जाता है तो आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। साथ ही बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदक के नाम से तैयार कर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। किसान निर्धारित समय-सीमा में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article