एग्रीवेट: गन्ने की खेती करने वाले बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर है. अब गन्ने की फसल में रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार किसानों की जेब पर पड़ने वाला खर्च भी कम करने जा रही है. बिहार सरकार ने गन्ने की खेती में जैविक इनपुट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नई सब्सिडी योजना शुरू की है. खास बात यह है कि किसानों को अलग-अलग जैविक उत्पादों पर 50 से 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिल सकती है..