एग्रीवेट: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की जमकर तारीफ की. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू के विजन, टेक्नोलॉजी और विकास की सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आंध्र प्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बनेगा.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में एआई, डेटा सेंटर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में विकास हो रहा है. उन्होंने अमरावती के विकास, 3D कंक्रीट टेक्नोलॉजी से घर बनाने और राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी अपनी बात रखी.