एग्रीवेट: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है, लेकिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत से वापसी भी आगे बढ़ेगी. दिल्ली-NCR और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने और तापमान बढ़ने की संभावना है. वहीं, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत से मॉॉनसून की वापसी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी.
Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.
पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today