एग्रीवेट: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज रबी सीजन 2027-28 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है… सरकार ने 6 फसलों के एमएसपी में बड़ी बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है.. सरकार के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी कुसुम यानी Safflower के MSP में की गई है। कुसुम के समर्थन मूल्य में 675 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है.