कृषक पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 26 सितंबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृषक पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित – सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025- 26 में विभिन्न पुरस्कारों के लिए जिले के प्रगतिशील कृषक जिन्होंने कृषि को बेहतर बनाने में नवाचार किया है। कृषि को व्यवसाय की तरह कर अपनी आर्थिक स्थिति को संवारो हो कृषि के साथ ही अन्य सम्बंधित विभाग जिनमें पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की ऐसे सफल कृषक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

इन पुरस्कारों से विकासखंड स्तरीय पर रुपए 10000/- एवं जिला स्तरीय पर रुपए 25000/- है। आवेदन की अंतिम तारीख दिनांक 15 अक्टूबर 26 है। उक्त जानकारी देते हुए परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती रश्मि लाभंते (प्रचंड) ने अधिक से अधिक किसानों को आवेदन आमंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। अधिक जानकारी के लिए किसान परियोजना संचालक आत्मा के जिला कार्यालय (संभागीय कृषक छात्रावास भवन ) राज्य कृषि एवं विस्तार प्रशिक्षण केंद्र बरखेड़ी कला ( नीलबड़ के पास)भोपाल में भी संपर्क कर सकते हैं ।

Share This Article