एग्रीवेट: अगर आप रेशम की खेती या रेशम के कीड़ों का पालन करते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी अहम है. सरकार अब सिर्फ देश में रेशम का उत्पादन बढ़ाने की बात नहीं कर रही, बल्कि रेशम किसानों की कमाई बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर तकनीक, ज्यादा उत्पादन और साल में ज्यादा बार रेशमकीट पालन के जरिए किसानों की सालाना आय को 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाया जाए. साथ ही, अच्छा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान’ पुरस्कार प्रतियोगिता शुरू करने की बात कही गई है. लेकिन सवाल है कि किसान की कमाई बढ़ेगी कैसे? सरकार का पूरा प्लान क्या है? और रेशम की खेती करने वाले किसानों को इसका फायदा किस तरह मिल सकता है?