खंडवा: मत्स्य पालक, मछुआरे और उद्यमी NFDP पर कराएं पंजीयन, योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 24 सितंबर 2026, भोपाल:  खंडवा: मत्स्य पालक, मछुआरे और उद्यमी NFDP पर कराएं पंजीयन, योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा – प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत मत्स्य क्षेत्र से जुड़े हितग्राहियों का नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर पंजीयन कराया जा रहा है। मत्स्योद्योग विभाग ने जिले के मत्स्य पालकों, मछुआरों, मत्स्य बीज उत्पादकों, मत्स्य उद्यमियों और विक्रेताओं सहित अन्य पात्र हितग्राहियों से प्राथमिकता के साथ पंजीयन कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार, पंजीयन से पात्र हितग्राहियों को योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं और अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

मत्स्योद्योग के सहायक संचालक श्री एम.के. कवड़े ने बताया कि खंडवा जिले के लिए NFDP पंजीयन का कुल लक्ष्य 5,510 निर्धारित किया गया है। इसमें से फरवरी 2027 तक 3,031 पंजीयन पूरे किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक, मछुआरे, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य उद्यमी, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य सहकारी समितियां, स्व-सहायता समूह और मत्स्य गतिविधियों से जुड़े अन्य पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं NFDP पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन कराने के लिए हितग्राही अपने क्षेत्र के मत्स्य निरीक्षक अथवा मत्स्य विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीयन कराया जा सकता है। मत्स्य विभाग ने जिले की सभी मत्स्य सहकारी समितियों और समूहों के अध्यक्ष एवं सचिवों से भी अपील की है कि वे अपने सदस्यों को NFDP पंजीयन के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *