एग्रीवेट: किसान इंडिया की खास सीरीज ‘Gramayan’ के इस एपिसोड में हमारी टीम पहुंची उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय, जहां हमने Jhansi University के कैंपस में लगाई खेती की चौपाल.. और युवा छात्रों से जाना कि बीते 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में किस तरह के बदलाव आए हैं. इस खास बातचीत में चर्चा हुई खेती-किसानी से जुड़ी सरकारी योजनाओं और खेती को आधुनिक बनाने की कोशिशों पर। साथ ही जाना कि इन योजनाओं से किसानों की आमदनी, खेती की तकनीक और पानी से जुड़ी समस्याओं पर क्या असर पड़ा है। क्या उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं ने यूपी की खेती-किसानी की तस्वीर बदली? आधुनिक खेती की ओर कितना बढ़ा किसान? इन सवालों के जवाब तलाशती Gramayan की यह खास कड़ी जरूर देखिए।
Gramayan सीरीज: 10 साल में कितना बदला UP का किसान? छात्रों ने बताई कहानी! झांसी University कैंपस में चौपाल – एग्रीवेट
1 Comment
-
Pingback: गुजरात में 63.35 लाख किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े, अब एक पहचान से मिलेंगी सरकारी कृषि सेवाएं - एग्