MIDH योजना से बदली किसान की राह! ₹2.45 लाख अनुदान से मिला अपना ट्रैक्टर, खेती हुई आसान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: KRISHAK JAGAT | National Agriculture Hindi Newspaper

22 सितंबर 2026, भोपाल: MIDH योजना से बदली किसान की राह! ₹2.45 लाख अनुदान से मिला अपना ट्रैक्टर, खेती हुई आसान – मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को खेती में आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और लागत कम करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आगर मालवा जिले के बड़ोद विकासखंड के गांव असंध्या निवासी सीमांत किसान महेंद्र सिंह पिता गोकुल सिंह ने MIDH (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) की हॉर्टिकल्चर मैकेनाइजेशन योजना का लाभ लेकर अपना ट्रैक्टर खरीदा है।

₹4.90 लाख के ट्रैक्टर पर मिला ₹2.45 लाख अनुदान

योजना के तहत 20 PTO BHP तक के ट्रैक्टर के लिए महेंद्र सिंह को ₹2.45 लाख का अनुदान मिला। ट्रैक्टर की कुल लागत ₹4.90 लाख रही। अनुदान मिलने से किसान के लिए अपना ट्रैक्टर खरीदना आसान हुआ और अब वे खेती के काम समय पर कर पा रहे हैं।

समय, श्रम और लागत की बचत

महेंद्र सिंह के अनुसार, पहले खेती के छोटे-छोटे कामों के लिए भी ट्रैक्टर किराए पर लेना पड़ता था। अब अपना ट्रैक्टर होने से समय पर कृषि कार्य पूरे हो जाते हैं। इससे श्रम और खेती की लागत में भी बचत हो रही है। कृषि कार्यों में मशीनरी के उपयोग से मानव श्रम पर निर्भरता कम हुई है और खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिली है। महेंद्र सिंह के लिए MIDH योजना के तहत मिला यह अनुदान खेती के कामों को आसान बनाने के साथ कृषि कार्यों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

The post MIDH योजना से बदली किसान की राह! ₹2.45 लाख अनुदान से मिला अपना ट्रैक्टर, खेती हुई आसान   appeared first on Krishak Jagat (कृषक जगत).

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *