Today’s Top News List: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में दीपक जलाए गए, इस सप्ताह शुरू हो सकती है मॉनसून की विदाई, दिनभर की बड़ी खबरे पढ़ें – एग्रीवेट

atulpradhan
30 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ, जिसमें लोगों ने दीये जलाए. कार्यक्रम के दौरान दरगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर दीये जलाकर शुभकामनाएं दीं. गुजरात के अमरेली में कथित 634 करोड़ रुपये के SD Pay/Apna Pay निवेश फ्रॉड मामले में साइबर SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धवल गोविंद पटेल, हिरेन मुकेश शाह और भावेश अरविंद धनेचा के रूप में हुई है. मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं. पुलिस ने मामले से जुड़े 18 बैंक खातों की पहचान की है, जिनके खिलाफ साइबर फ्रॉड की 195 शिकायतें दर्ज हैं. मामले की जांच जारी है. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की. शाहरुख ने लिखा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश को प्रेरित करने की ताकत और सकारात्मकता बनाए रखें. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले वर्षों के लिए भी शुभकामनाएं दीं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में देवी यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का लोकार्पण किया और मां यमुना को नमन किया. प्रतिमा के अनावरण के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी रही. मुख्यमंत्री ने इस अवसर को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सूखे के कारण पूरा राज्य प्रभावित है. किसानों की समस्याओं, सूखे की स्थिति और कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर चर्चा के लिए विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है. शिवकुमार ने कहा कि विशेष सत्र में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. सरकार की ओर से किसानों से जुड़े मामलों और सूखे की स्थिति को लेकर चर्चा के लिए यह कदम उठाया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा कि पीएम मोदी अपना जन्मदिन पारंपरिक तरीके से नहीं मनाते हैं. उन्होंने बताया कि इसी वजह से महाराष्ट्र में जन्मदिन के मौके पर सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ‘सेवा’ के संदेश के साथ पूरे एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम चलाने की योजना है. फडणवीस ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना पूरा होगा. चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी नेताओं ने राज्य में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नेताओं ने नशे के खिलाफ पूरे पंजाब में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू करने का ऐलान किया. यात्रा के जरिए लोगों के बीच नशे के नुकसान को लेकर जागरूकता फैलाने और इस मुद्दे को लेकर अभियान चलाने की बात कही गई है. बीजेपी नेताओं ने राज्य में नशे की समस्या को गंभीर मुद्दा बताते हुए यात्रा की जानकारी साझा की. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि सभी प्राणियों के जन्म से समान होने के सिद्धांत को जीवन का हिस्सा बनाया जाएगा. सीएम ने समानता, भाईचारे और समाजवाद के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया. उन्होंने मानवता और इंसानियत के प्रति प्रेम बनाए रखने की बात कही. इस दौरान सामाजिक न्याय पर आधारित समाज के निर्माण के लिए भी संकल्प लिया गया. केरल के पूर्व DGP टोमिन जे. थचंकरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत ने चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया. मामला उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़ा है. सजा सुनाए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सरकारी सूत्रों ने UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट से जुड़े जीएसटी को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. सूत्रों के मुताबिक, MDR पर कोई अलग से जीएसटी नहीं लगाया जा रहा है. फिलहाल UPI लेनदेन पर लागू MDR शुल्क पर जीएसटी लगेगा, लेकिन कारोबारी इस जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) ले सकेंगे. इससे कारोबारी अपने जीएसटी भुगतान में इस टैक्स को एडजस्ट कर सकते हैं. सरकार के मुताबिक, कारोबारियों के पास जीएसटी देनदारी को सेट ऑफ करने का विकल्प रहेगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन सौन’ में मारे गए दो पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से एक AK असॉल्ट राइफल, चार मैगजीन, एक M4 कार्बाइन के साथ तीन मैगजीन, एक ग्लॉक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुई हैं. इसके अलावा चार ग्रेनेड भी मिले हैं. पुलिस ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है. नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे और वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित ‘अन्नपूर्णा दिवस’ कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है. नयी दिल्ली: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास डेढ़ करोड़ रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, वारदात में टॉय लाइटर पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. कौशांबी (उप्र): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये, जिसमें से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान नेहा (10) के तौर पर हुयी है और वह जिले के बाबू का पुरवा गांव की रहने वाली थी. नयी दिल्ली: 17 सितंबर – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन यादव सरकार भारत की सर्वाधिक भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो उन्हें राज्य के ज़मीनी हालात भी देखने चाहिए. मुंबई: मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) का मुख्य आकर्षण रही बाघिन ‘बिजली’ की उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उद्यान अधिकारियों ने बताया कि 18 वर्षीय इस बाघिन की बुधवार रात करीब 9:45 बजे मौत हो गई. बिजली वर्ष 2016 से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिवार का एक प्रमुख आकर्षण और पसंदीदा सदस्य थी. संरक्षित वन के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले एक महीने से बाघिन की खुराक लगातार घटती जा रही थी, जिसके बाद उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र की तकनीकी पशुचिकित्सा सलाहकार टीम के मार्गदर्शन में पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा उसका इलाज और देखभाल की जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि बिजली को पेंच बाघ अभयारण्य से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था. भारत से बांग्लादेश को पहली बार बड़े पैमाने पर हिल्सा मछली का निर्यात किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में करीब 500 टन हिल्सा बांग्लादेश पहुंच चुकी है. नयी दिल्ली: बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने का फैसला अमेरिकी दबाव में किए जाने के आरोपों को वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के हाल में जारी दिशानिर्देशों में यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड के जरिये लेनदेन के लिए केवल रुपे क्रेडिट कार्ड की अनुमति है और इससे विदेशी क्रेडिट कार्ड को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर नवोदय स्कूल स्थापित करने के लिए ज़मीन की पहचान करने के संबंध में दिसंबर 2025 के उसके आदेश का पालन करे. दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा में 20 सरपंचों के साथ वृक्षारोपण किया और ‘विकसित भारत-ग्रामजी’ कार्यशाला में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, “आज सारा देश प्रसन्न हैं हमारे पीएम मोदी का जन्मदिन है। उनका जन्म उनके लिए नहीं अपने देश के लिए और जनता की सेवा के लिए हुआ है। बचपन से लेकर लगातार भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में उन्होंने अपने जिंदगी लगाई है और विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सपना उनके नेतृत्व में साकार हो रहा है।

उनके जन्मदिन को आज पूरा देश मना रहा है….हमने आज उनके 25 साल पूरे होने पर हमने मिलकर आज 25 पौधे लगाएं हैं..पर्यावरण आने वाले पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहें ये जरूरी है। आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज शाम को 7 बजे दीपक जलाएं जाएंगे, मैं भी जलाऊंगा और हम इस अवसर पर वृक्षारोपण जैसा काम भी करें।

स्वच्छता केवल 2 अक्टूबर को न हो बल्कि ये अपने जीवन का अंग बन जाए…” नयी दिल्ली: दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. कोट्टयम (केरलम): कोट्टायम की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) टोमिन जे थाचनकारी को ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दोषी करार दिया. कोट्टयम की सतर्कता अदालत के न्यायाधीश के वी राजनीश ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाचनकारी को दोषी पाया. नयी दिल्ली: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा. भारत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट’ पारित किया है. यह विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत तक दंडात्मक शुल्क लगाने की अनुमति देता है. इंदौर (मध्यप्रदेश): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जमीन की अस्थायी लीज के एवज में 10.08 लाख रुपये जमा कराने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को करीब चार लाख रुपये और चुकाने को कहा है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आईडीए राज्य सरकार के तहत आता है।

इस निकाय द्वारा शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नाम जारी पत्र में कहा गया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 17 से 19 सितंबर तक 12,000 वर्ग मीटर भूमि अस्थायी लीज पर आवंटित की गई है, लेकिन स्थल निरीक्षण से पता चला है कि कांग्रेस द्वारा इसमें से 4,800 वर्ग मीटर जमीन का इस्तेमाल 14 सितंबर से किया जा रहा है. नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को उजागर करने के लिए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने एक नगर अधिकारी की मेज पर आवारा कुत्ते छोड़ दिए. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निफाड़ नगर पंचायत क्षेत्र में इस समस्या को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. श्रीनगर: कश्मीर के गुलमर्ग और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाके बृहस्पतिवार को मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर से ढक गए जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई. जयपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून की राजस्थान के कई हिस्सों से विदाई इस हफ्ते शुरू हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के भूख हड़ताल समाप्त करने के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि सरकार ने उनकी 13 में से 12 मांगें पहले ही स्वीकार कर ली हैं और इनमें से प्रत्येक मांग को पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ‘हैदराबाद मुक्ति संग्राम दिवस’ जिसे ‘मराठवाड़ा मुक्ति दिवस’ भी कहा जाता है, के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. अमरोहा में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में किसान मेले का आयोजन किया गया. मेले में करीब 1200 किसानों ने प्रतिभाग कर श्रीअन्न यानी मिलेट्स के महत्व और उपयोग की जानकारी हासिल की. इस दौरान मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन किया गया. वहीं, 20 स्टॉलों के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं, उत्पादों और मिलेट्स से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई. दिल्ली में विकसित भारत संकल्प के तहत नई दिल्ली इलाके में हरियाली बढ़ाने की पहल की जा रही है. NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि एक एकड़ क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाने की योजना है. उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से NDMC कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी जुड़ रहे हैं. बच्चे पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करेंगे. चहल ने इसे दिल्ली के लिए एक खास परियोजना बताया. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने मंदिर में दर्शन किए और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. नेताओं के मंदिर पहुंचने के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रजा पालन दिवस के मौके पर हैदराबाद के गन पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राज्य के कई मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे. मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शहीदों को नमन किया और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्रजा पालन दिवस के अवसर पर राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है।

इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान कर अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज देशवासी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएंगे. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ घाटी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को कम दिखाई दे रहा है. जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और जोखिम वाली जगहों पर विशेष सतर्कता रखने की अपील की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव वडनगर पहुंचे. उन्होंने हटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. शाह ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कुल 600 बाइकर्स शामिल होंगे।

इनमें 300 बाइकर्स वडनगर से और 300 वाराणसी से यात्रा शुरू करेंगे. यह यात्रा सात राज्यों और कई गांवों से होकर गुजरेगी. शाह के मुताबिक, इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन किया. तीन दिवसीय यह कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी 17 से 19 सितंबर तक आयोजित हो रही है. इसका थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है. कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़ी भारत और दुनिया की कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, रिसर्चर, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा ले रहे हैं. भारत वेजिटेबल ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है. अब सरकार खाद्य महंगाई को कम करने के लिए वेजिटेबल ऑयल पर आयात शुल्क घटाने पर विचार कर रही है. पिछले एक साल में भारत में वेजिटेबल ऑयल की कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सितंबर से नवंबर के बीच त्योहारों का सीजन होने के कारण तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है. इस दौरान मिठाई, नमकीन और तले हुए खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ती है. ऐसे में तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके लिए प्रार्थना की और कहा कि वे जनता की सेवा करते रहें. मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऑर्गन डोनेशन का प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. उन्होंने कहा कि शाम को दिल्लीवासी प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि नए लाभार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. अब 1.80 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की सभी पात्र महिलाओं और बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा. पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने 2,100 रुपये जमा किए जाएंगे. भारत का सोयाबीन आयात ऑयल ईयर 2025-26 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है. सितंबर में खत्म हो रहे इस ऑयल ईयर में करीब 10 लाख टन सोयाबीन आयात होने का अनुमान है. घरेलू बाजार में सप्लाई की कमी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. पिछले ऑयल ईयर में सिर्फ 0.02 लाख टन सोयाबीन का आयात हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर पिछले 25 वर्षों में पीएम मोदी ने सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को नई दिशा दी है. राष्ट्रपति ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. चीन ने कथित तौर पर जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म (GMO) की मौजूदगी का हवाला देते हुए तीन और भारतीय चावल निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. भारतीय निर्यातकों का कहना है कि चीन इस तरह के कदमों के जरिए गैर-टैरिफ बाधाएं खड़ी कर रहा है. AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 16 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में बिहार और महाराष्ट्र के पार्टी विधायक भी शामिल थे. इस दौरान बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों से जुड़े मुद्दे उठाए गए. उत्तर प्रदेश के 11 प्रमुख चीनी उत्पादक जिलों में इस साल गन्ने का रकबा 1.6 फीसदी घट गया है. इन जिलों में राज्य की 20 बड़ी चीनी मिलें हैं, जिनकी कुल चीनी उत्पादन में करीब 68 फीसदी हिस्सेदारी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, मिलों में जल्द पेराई शुरू होने और स्थानीय कोल्हुओं की गन्ने की खरीद बढ़ने से मिलों को गन्ने की कमी का सामना करना पड़ सकता है. इससे राज्य के कुल चीनी उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज घर-घर में दीपक जलाए जाएंगे और सार्वजनिक स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होने वाला यह अभियान एक महीने तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देशभर में इसे सेवा दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है. अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें स्थानीय लोगों की भागीदारी पर खास जोर रहेगा. भाजपा ने लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं. भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा.अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और जनहित से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 सितंबर को 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *