स्रोत (Source): Kisan India
नेपाल बाढ़ : ऊपरी त्रिशूली-1 सुरंग से छह शव बरामद, करीब 6100 लोग अब भी लापता
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने बिहार और पूर्वोत्तर समेत कई क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 18 सितंबर को मध्य और पश्चिमी भारत में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है. दक्षिण भारत में भी अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है. 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं.
देश में इस साल बासमती चावल का उत्पादन घट सकता है. बासमती की खेती का रकबा करीब 4 फीसदी कम हुआ है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में देखने को मिला है. रकबा घटने से इस साल बासमती के दाम को सहारा मिल सकता है. वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय बासमती के निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है. पश्चिम एशिया भारतीय बासमती चावल का प्रमुख बाजार है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आने के बाद महाकाल का आशीर्वाद लिए बिना कोई यहां से नहीं जाता. भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहली बार महाकाल दर्शन था. नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने महाकाल से देशवासियों के सुख, शांति, यश और कीर्ति की कामना की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रार्थना की कि भगवान उन्हें आशीर्वाद देते रहें और वे देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहें.
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आपदा राहत को लेकर उत्तर भारत के राज्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जा रही है. इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की संबंधित एजेंसियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आपदा से पहले समय पर लोगों तक सूचना पहुंचाना जरूरी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके. उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद राहत और बचाव दल कम से कम समय में मौके पर पहुंचें, इसकी भी तैयारी जरूरी है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि राहत दल के पहुंचने से पहले वे जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें.
देश में प्रीमियम किस्म के चावल की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले करीब 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. इस तेजी की मुख्य वजह इस साल चावल का उत्पादन कम रहने की आशंका है. खासकर दक्षिण भारत में कम बारिश के कारण किसानों ने चावल की खेती का रकबा घटाया है. द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीवी कृष्णा राव के मुताबिक, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पोन्नी और सोना मसूरी जैसी प्रीमियम किस्मों की खेती प्रभावित हुई है. इन राज्यों में इन किस्मों का रकबा 30-40 फीसदी तक कम हो सकता है.
सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है. इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में उपभोक्ताओं को प्याज के लिए 60-70 रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे हैं. कुछ बाजारों में कीमत इससे भी ज्यादा है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, 16 सितंबर को देश में प्याज का औसत खुदरा भाव 53.84 रुपये प्रति किलो रहा. यह एक साल पहले के 27.71 रुपये प्रति किलो के मुकाबले करीब 94 फीसदी ज्यादा है. वहीं, प्याज का औसत थोक भाव 45.65 रुपये प्रति किलो रहा.
सरकार का कहना है कि देश में प्याज की कुल कमी नहीं है. 2025-26 में प्याज का उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 307.67 लाख टन के लगभग बराबर है. सरकार ने जुलाई में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में प्याज का स्टॉक भी पर्याप्त बताया था. सरकार ने 2026-27 के लिए 2 लाख टन रबी प्याज बफर स्टॉक में रखने का लक्ष्य तय किया है. इसमें से करीब 1.21 लाख टन प्याज की खरीद हो चुकी है. बफर स्टॉक का इस्तेमाल कमी वाले महीनों में बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाने और कीमतों में अचानक तेजी रोकने के लिए किया जाता है.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर कहा कि पार्टी आपसी लड़ाई की वजह से कमजोर हो रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता ने TMC को नकार दिया है और पार्टी के कई सांसद दूसरे दलों में चले गए हैं. घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के पास इस मामले में कोई दस्तावेज नहीं हैं और TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसला चुनाव आयोग करेगा.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भुवनेश्वर में एक ही जगह पर एक दिन में 8,810 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. आयोजकों के मुताबिक, यह एक ही स्थान पर एक दिन में रक्त संग्रह का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया है. महालिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल तक देश की सेवा की है. उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना भी की.
ABVP की ओर से संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को लेकर कहा कि प्रशासन छात्रों को पूरा सहयोग दे रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की घटना न हो. लक्ष्यराज सिंह ने छात्रों से अपील की कि वे चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के रूप में लें और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें. उन्होंने सभी छात्रों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब के अपने आगामी दौरे को लेकर नशे के मुद्दे पर बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की वजह से पंजाब की युवा पीढ़ी प्रभावित हुई है और राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे का इस्तेमाल किया है. नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि पंजाब भाजपा उन परिवारों को भी इस यात्रा में साथ लेकर चलेगी, जिन्होंने नशे के कारण अपने लोगों को खोया है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए लोगों को साथ जोड़कर नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने की कोशिश की जाएगी. भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से शुरू होने वाली है और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने की योजना है.
JDU नेता राजीव रंजन ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि राज्य के लोगों ने बाढ़ का गंभीर रूप देखा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार राहत और बचाव के लिए काम कर रही है. राजीव रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम ने बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया है. केंद्रीय टीम ने प्रभावित इलाकों और फसल नुकसान का आकलन किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भी कहा कि इसे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने मनाया है. राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बाढ़ और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मुद्दे को जोड़कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे संबंध हैं. इस मुश्किल समय में हर कोई नेपाल के साथ खड़ा है. नेपाल में जारी राहत और बचाव कार्यों में भारत की टीमें भी मदद कर रही हैं. धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और मदद का भरोसा दिया. इसके साथ ही भारत की ओर से बचाव दल भी भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगती है. दोनों देशों के बीच लोगों के रिश्ते और सांस्कृतिक संबंध भी हैं. इसी वजह से उत्तराखंड से भी एक टीम नेपाल भेजी गई है.मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह टीम करीब 8 से 10 दिन नेपाल में रहेगी. टीम अपने साथ राहत कार्य के लिए जरूरी सामान और पर्याप्त फंड भी लेकर जा रही है.
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने जनता से किए वादों से कई गुना ज्यादा काम किए हैं. अब संगठन की जिम्मेदारी है कि सरकार के कामों को घर-घर तक पहुंचाया जाए. सिसोदिया ने BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जिस BJP ने 2007 से 2017 तक पंजाब को नशे में डुबोया, वह आज नशे के खिलाफ यात्रा किस आधार पर निकाल रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपना काम किया है और अब पार्टी संगठन को सरकार के कामों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की PDA यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का रथ यह संदेश दे रहा है कि अगर सपा सत्ता में आई तो गुंडागर्दी वापस आएगी. मौर्य ने दावा किया कि 2027 तो छोड़िए, 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिला हुआ है और आगे भी खिला रहेगा. केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं, जबकि सपा के पास गुंडे, अपराधी और दंगाई हैं.. ये आरोप मौर्य ने सपा और अखिलेश यादव पर लगाए.
हैदराबाद, तेलंगाना: ट्राइडेंट होटल में साउथ जोनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित हुई. इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा, “केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को 5 जोन में बांटा है. यह चिंतन इस बात पर हो रहा है कि किसानी को और बेहतर कैसे किया जाए. जलवायु परिवर्तन हो रहा है और यह किसानों के लिए चिंता का विषय है तो इस पर मंथन और चिंतन चल रहा है.
लखनऊ: अखिलेश यादव की PDA यात्रा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उनका रथ यह संदेश दे रहा है कि सपा आएगी तो गुंडागर्दी आएगी… अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए कि 2027 तो छोड़िए 2047 तक सपा सत्ता में आने वाली नहीं है. कमल खिला हुआ है और वह खिला रहेगा. भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और सपा के पास गुंडे, अपराधी और दंगाई हैं.”
बिट्टू ने दावा किया कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और उस पर पत्थर तथा अंडे फेंके. उन्होंने आरोप लगाया, “काफिले के दो वाहनों के शीशे टूट गए. उन्होंने जैमर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया. घटना का ब्योरा देते हुए बिट्टू ने कहा कि हमला उस समय हुआ, जब उनका काफिला थोड़ा धीमा हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया, “पूरी घटना के दौरान स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही.
भुवनेश्वर में रेलवे और तटीय सुरक्षा ADGP अरुण बोथरा ने बताया कि ‘सागर कवच’ एक्सरसाइज साल में दो बार आयोजित की जाती है. इसमें तटीय सुरक्षा से जुड़ी सभी प्रमुख एजेंसियां हिस्सा लेती हैं. इस बार नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, मरीन पुलिस और वन विभाग ने अभ्यास में भागीदारी की. उन्होंने बताया कि ओडिशा की करीब 575 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है. ऐसे में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है. अभ्यास का उद्देश्य तटीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना है. (ANI)
दिल्ली में आयोजित SEMICON India 2026 में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के स्टॉल का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. ओडिशा स्टॉल के जरिए राज्य की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी क्षमता और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में स्टॉल का उद्घाटन किया, जहां ओडिशा की औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को प्रमुखता से सामने रखा गया. (ANI)
पठानकोट, पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान को राज्य के हर कोने तक ले जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती से वह इस संकल्प की शुरुआत करने आए हैं. नवीन ने नशे और उससे जुड़े माफियाओं को समाप्त करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अभियान को पंजाब के एक-एक हिस्से तक पहुंचाना होगा, ताकि नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा सकें. (ANI)
पठानकोट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने देश को अन्न, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान दिया है, लेकिन आज नशे की समस्या गंभीर है. नवीन ने कहा कि भाजपा यात्रा के जरिए हर घर, गांव और कस्बे तक पहुंचेगी. उन्होंने नशे के कारण प्रभावित परिवारों की पीड़ा को सामने लाने और इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई तेज करने की बात कही. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशे का उद्योग चला रही है और कहा कि भाजपा यात्रा के जरिए इसके खिलाफ आवाज उठाएगी. (ANI)
पटना में बिहार सरकार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने राज्य के 700 मॉडल स्कूलों को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल स्थापित किया गया है, जहां स्क्रीनिंग और प्रदर्शन के आधार पर बच्चों का दाखिला हुआ है. इन स्कूलों में बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और विद्यार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं देने पर सरकार का फोकस है. मंत्री ने कहा कि जरूरत के अनुसार मॉडल स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी. उन्होंने दावा किया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कोटा या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बिहार के मॉडल स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी. (ANI)
सीकर में राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि हजारों निर्वाचित प्रतिनिधि पिछले पांच दिनों से होटलों में रखे गए हैं. डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं करती और सरकारी तंत्र व एजेंसियों का इस्तेमाल कर सत्ता हासिल करना चाहती है. उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को 30 प्रतिशत वोट भी नहीं मिलेंगे. डोटासरा के आरोपों पर भाजपा की ओर से इन दावों का खंडन किया गया है. राजस्थान के निकाय चुनावों के बाद कई दलों ने अपने निर्वाचित पार्षदों को होटल और रिसॉर्ट में रखा है. (ANI)
दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 को लेकर विदेशी देशों से मिल रही प्रतिक्रिया पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि जापान और सिंगापुर समेत कई देशों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है. एक पैविलियन में करीब 30 देशों की मौजूदगी है. वैष्णव ने बताया कि छात्रों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह और जिज्ञासा है. उनके मुताबिक, सेमीकॉन 2.0 युवाओं को तकनीक और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भविष्य की नई संभावनाओं और करियर की दिशा समझने का अवसर दे रहा है. (ANI)
करनाल में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं और ऐसा लगता है कि प्रशासन व शासन का अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है. शैलजा ने गैंग के पनपने का आरोप लगाते हुए हत्या और फिरौती जैसी घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कई घटनाएं डर के कारण सामने भी नहीं आ पातीं. उन्होंने गैर-कानूनी हथियारों की आमद को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है. हालिया रिपोर्टों में भी हरियाणा में अपराध और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों का जिक्र सामने आया है. (ANI)
Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today