किसानों के लिए कमाल की हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, खाते में सीधे आता है पैसा, जानें पूरी डिटेल – एग्रीवेट

atulpradhan
6 Min Read

एग्रीवेट: देश के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ा खर्च बीज, खाद, सिंचाई और फसल की देखभाल पर होता है और कई बार छोटे किसानों के लिए यह भारी संभालना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सरकार किसानों को अलग-अलग योजनाओं के तहत आर्थिक मदद प्रदान करती है, जिसका सीधा पैसा किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है और इस राशि की मदद से किसानों की काफी मदद हो जाती है. अगर आप भी इन योजनाओं में होना चाहते हैं शामिल तो पूरी खबर पर नजर डालें. 1. किसान मानधन योजना से मिलती है पेंशन की सुविधा देश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है और ऐसे में उन किसानों के लिए समस्या खड़ी हो जाती है, जब वह वृद्ध अवस्था में आ जाते हैं और उनके शरीर में इतनी जान नहीं रहती की वह लगातार खेती करते रहे. ऐसे में किसानों के मन में बस यह ख्याल आता है कि कैसे वह अपना जीवनयापन करेंगे. इसी को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (प्रधानमंत्री-KMY) की शुरुआत की जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मुहैया कराई जाती है. ऐसे में अगर आप इस योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो ये पात्रता होनी जरुरी है- किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए. किसान के पास खेती योग्य जमीन 2 हेक्टेयर तक होना आवश्यक है तभी वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकता है. 2. पीएम किसान सम्मान निधि में मिलती है सालाना 6 हजार की मदद पीएम किसान योजना देश की सबसे खास योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. साथ ही केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत छोटे और सींमात किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के साथ की थी, ताकि किसानों की खेती की लागत में कमी आए और मुनाफे अधिक हो सकें. इसके अलावा, इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जाती है तीन किस्तों में 2,000 करके सीधा बैंक खातों में. अब तक इस योजना की सरकार 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों को इतंजार है 24वीं किस्त का की कब इस किस्त का पैसा खाते में आएगा. अगर आप भी पीएम किसान योजना में शमिल होना चाहते हैं, तो आप बेहद ही आसानी से प्रधानमंत्री-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना ऋण उपलब्ध कराती है आज के समय में किसान भाई सिर्फ खेती तक ही सीमित नहीं रह गए है वह खेती करने के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन भी करते हैं और इस दौरान किसानों को कम ब्याज पर ऋण की आवश्यकता भी होती है. ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों को इन करोबारों के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराती है. यानी की जब कभी भी किसानों को पैसे की आवश्यकता होती है, तो किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC बेहद ही काम आता है. इसके अलावा आप इस कार्ड का लाभ इन कामों के लिए भी लें सकते हैं- इन खर्चों के अलावा, किसान भाई खेती से जुड़े अन्य कामों के लिए भी बैंक से कर्ज ले सकते हैं. इसके साथ ही इस योजना की खास बात यह कि my Scheme पोर्टल के मुताबिक KCC में ब्याज सहायता और समय पर कर्ज चुकाने पर किसानों को ईनाम दिया जाता है और उनके कर्ज की भी लागत कम कर दी जाती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *