बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से जैविक खेती में जाग्रति—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 28 नवंबर 2026, आगर मालवा( कृषक जगत ): बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से जैविक खेती में जाग्रति – मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के तहत् कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने ग्राम बगावद में कृषक श्री घनश्याम मुकाती के खेत पर संचालित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर का अवलोकन किया। किसान से चर्चा कर जैविक खेती एवं कृषि नवाचारों पर चर्चा की कृषक श्री रामेश्वर मुकाती द्वारा अपनाई जा रही जैविक कृषि पद्धतियों की जानकारी ली। यहां हल्दी ,टमाटर, संतरा एवं अन्य फसलों का उत्पादन जैविक पद्धति से करते हैं कम लागत में अच्छा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का आधार जैविक तरीके से उत्पादन की बाजार में अच्छी मांग रहती है। हल्दी की हार्वेस्टिंग, प्रोसेसिंग एवं अन्य कृषि गतिविधियों की प्रक्रिया देखी गई। कलेक्टर श्री मीणा ने जैविक , प्राकृतिक खेती कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं जैविक इनपुट के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही।

Share This Article