एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर पूर्वांचल के इलाकों में सबसे ज्यादा पड़ने वाला है. इसके चलते 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. ऐसे में पूर्वांचल के लोगों को बारिश के बाद बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है.पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. बीते 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.
अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 नवंबर से यूपी में हवाओं की दिशा बदलने की आशंका है. इस बदलाव का असर खासतौर पर पूर्वांचल के वेदर पर दिखाई दे सकता है.वहीं, 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
धीमी गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात अकवान, आंध्र-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट – एग्रीवेट
इस दौरान पूर्वांचल के कुछ इलाकों में संभावित हल्की से मध्यम वर्षा के बाद न्यूनतम तापमान में 4-6°C की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में संभावित बारिश के बाद मौसम एक बार फिर ठंडा होने वाला है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा है. वहीं, मेरठ में न्यूनतम पारा 10.9 दर्ज किया गया.
उधर, राजधानी लखनऊ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है. चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का सीधा प्रभाव यहां बारिश के रूप में पड़ने के आसार कम हैं. हालांकि, हवा की दिशा में बदलाव और बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात ठंड के बढ़ने के आसार है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है.
धीमी गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात अकवान, आंध्र-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में कुछ ही दिनों में तीन चक्रवात, तीनों का रुख आंध्र प्रदेश की ओर… IMD ने बताया कारण