एग्रीवेट: 28 नवंबर 2026, नई दिल्ली: उर्वरक एनबीएस सब्सिडी समीक्षा करने की मांग – एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री श्री जे पी नड्डा से उर्वरक नीतियो में बदलाव की मांग की है। साथ ही रबी 2026-27 सीजन के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी की दरों और कुल बजट में वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया हैं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलत्रीं एवं महासचिव श्री प्रवीण भाई पटेल ने बताया इस वर्ष मानसून की अनियमितता और कम वर्षा के कारण देश के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
साथ ही, पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही युद्धजन्य परिस्थितियों (विशेषकर पश्चिम एशिया में तनाव) और कच्चे माल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के बावजूद, केंद्र सरकार ने डीएपी (DAP) और यूरिया की कीमतों को स्थिर रखकर तथा रबी सीजन के लिए कुल एनबीएस बजट +64% की वृद्धि) कर किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। विशेष रूप से नाइट्रोजन (N) पर 99%, फॉस्फेट (P) पर 25% और सल्फर (S) पर 230% की सब्सिडी वृद्धि सरकार की किसान-हितैषी नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
भारत के कृषि उत्पादन में नया कीर्तिमान, 2025-26 में रिकॉर्ड 3785.38 लाख टन पहुंचा खाद्यान्न उत्पादन – एग्रीवेट
केंद्र सरकार की इस उदार पहल और बढ़ी हुई अनुदान राशि का पूर्ण लाभ अभी तक जमीनी स्तर पर किसानों को नहीं मिल पा रहा है। केवल एक-दो कंपनियों को छोड़कर, अधिकांश उर्वरक उत्पादक कंपनियों ने बढ़ी हुई एनबीएस दरों के अनुपात में अपने उत्पादों (विशेषकर एनपीके, एसएसपी एवं सल्फर युक्त उर्वरकों) की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में अपेक्षित कटौती नहीं की है। खरीफ 2026 की तुलना में रबी 2026-27 के लिए जो दरें घोषित की गई हैं, उनमें अतिरिक्त सब्सिडी का समायोजन पूरी तरह से परिलक्षित नहीं हो रहा है।
उर्वरक विक्रेता (डीलर्स) किसानों के सबसे नजदीकी मित्र हैं और सीधे तौर पर उनकी पीड़ा को समझते हैं। जब सरकार किसानों को सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार वहन कर रही है, तो उत्पादक कंपनियों से भी यह अपेक्षा की जाती है कि वे राष्ट्रहित और किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए बढ़ी हुई सब्सिडी का सीधा लाभ किसानों तक पहुँचाएँ।
1. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा खरीफ 2026 और रबी 2026-27 की उर्वरक दरों की तत्काल समीक्षा की जाए तथायह सुनिश्चित किया जाय की जितना अनुदान पुर्व के अपेक्षा से बढाया गया है उतनी एम आर पी कम की गई हे या नही ?2. सभी उर्वरक उत्पादक कंपनियों को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएं कि वे रबी 2026-27 के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई अतिरिक्त एनबीएस सब्सिडी की राशि को समायोजित (कम) करते हुए अपने उर्वरकों के संशोधित और कम मूल्य (MRP) अतिशीघ्र घोषित करें।