Agriculture News Live Updates: कश्मीर के केसर के खेतों के पास अवैध कचरा डंपिंग का आरोप, NGT ने बनाई जांच समिति – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: कश्मीर के केसर के खेतों के पास अवैध कचरा डंपिंग का आरोप, NGT ने बनाई जांच समिति

महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का रास्ता रोको आंदोलन, 220 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ने वाली है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी (पुरवा) हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. आईएमडी ने तमिलनाडु में 23 नवंबर से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आज के बरेली में ‘किसान कारवां 2.0’ के तहत सातवें क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया जाएगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

नई दिल्ली/जम्मू, 22 नवंबर (PTI) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कश्मीर घाटी में पंपोर नगर समिति द्वारा ठोस और प्लास्टिक कचरा अवैध रूप से डंप किए जाने के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है.

यह समिति पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का भी आकलन करेगी, जिसमें इस इलाके में केसर की खेती को कथित तौर पर पहुंचा नुकसान भी शामिल है.

NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज़ अहमद की पीठ ने समिति को निर्देश दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में पातालबाग (संबूरा) स्थित डंपिंग साइट का निरीक्षण करे और आठ सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे.

विवेकानंद पाटील, रविराज साबले समेत 20 लोगों और 200 अन्य के खिलाफ बिना अनुमति सड़क जाम कर आंदोलन करने के आरोप में गेवराई पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है. सोमवार सुबह कई इलाकों में धुंध और कोहरा छाने की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से सड़क पर सफर करने वालों से लेकर ट्रेन और विमान से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले यातायात की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

Share This Article