एग्रीवेट: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारी समितियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य के जिन गांवों में तापमान पशुपालन के अनुकूल है, वहां डेयरी का विस्तार किया जाना चाहिए. अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि अरुणाचल में जितना भी दूध पैदा होगा, उसे अमूल और NDDB खरीदेंगे. जरूरत पड़ने पर दूध प्रोसेसिंग का कारखाना भी राज्य में लगाया जाएगा.
Amit Shah का अरुणाचल के किसानों को बड़ा तोहफा! अमूल और NDDB खरीदेंगे गांव-गांव का दूध – एग्रीवेट