हरियाणा के सुप्रीम कोर्ट किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक अनुदान—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: 20 नवंबर 2026, भोपाल: हरियाणा के सुप्रीम कोर्ट किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक अनुदान – किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक किसान  15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक उपलब्ध कराने के साथ उनकी कार्यक्षमता और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करना है।

योजना का लाभ हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र किसानों को मिलेगा। आवेदक के पास कृषि भूमि होना जरूरी है। परिवार पहचान पत्र (PPP) के अंतर्गत परिवार के किसी सदस्य के नाम दर्ज कृषि भूमि को भी मान्य किया जाएगा। इसके अलावा किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

योजना की एक प्रमुख शर्त यह है कि आवेदक ने पिछले पांच वर्षों के दौरान कृषि विभाग से ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान प्राप्त नहीं किया हो। ऑनलाइन आवेदन के समय भूमि स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र और निर्धारित अंडरटेकिंग अपलोड करनी होगी। अनुदान पर खरीदे गए ट्रैक्टर को अगले पांच वर्षों तक नहीं बेचने का शपथ पत्र भी देना होगा।

योजना के तहत जिलावार लक्ष्य मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों की संख्या के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। यदि किसी जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ड्रॉ ऑफ लॉट्स यानी लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति गठित की जाएगी। आवेदन करने मात्र से किसान को अनुदान की स्वीकृति नहीं मिलेगी, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन होने के बाद ही लाभ प्राप्त होगा।

परमिट मिलने के 15 दिन में खरीदना होगा ट्रैक्टर

योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को परमिट जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर ट्रैक्टर खरीदना होगा। ट्रैक्टर विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माता से ही खरीदना अनिवार्य होगा। इसके लिए ट्रैक्टर की क्षमता 45 हॉर्स पावर से अधिक निर्धारित की गई है।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और सभी शर्तों की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share This Article