2017 का गन्ना भुगतान अब भी बाकी! हरियाणा के किसानों के लिए अभिमन्यु कोहाड़ ने दी बड़ी जानकारी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read
2017 का गन्ना भुगतान अब भी बाकी! हरियाणा के किसानों के लिए अभिमन्यु कोहाड़ ने दी बड़ी जानकारी - एग्रीवेट - 2017 गन्ना भुगतान

एग्रीवेट: उत्तराखंड की इकबालपुर शुगर मिल में साल 2017 में गन्ना डालने वाले हरियाणा के जिन किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है, उनके लिए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने जरूरी सूचना दी है. उन्होंने बताया कि किसान भवन पानीपत की कमेटी और अन्य किसान संगठनों के प्रयासों के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू हुई है. हरियाणा सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों ने बकाया भुगतान का रिकॉर्ड मांगा है, ताकि उत्तराखंड सरकार और मिल प्रबंधन से किसानों की बकाया राशि को लेकर आगे बात की जा सके.

Share This Article