एग्रीवेट: चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद गन्ने का रेट नहीं बढ़ने पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से आंदोलन तेज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ने के रेट को लेकर कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है और इसके लिए उन्होंने प्रदेश की किसान टीम को बधाई दी. चढूनी ने उन जिलों के जिला प्रधानों से भी धरना शुरू करने की अपील की, जहां अभी तक प्रदर्शन शुरू नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि गन्ने का रेट इस बार किसानों का बड़ा मुद्दा है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी.
गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए फिर आंदोलन की तैयारी! गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से की बड़ी अपील – एग्रीवेट