एग्रीवेट: उद्योग, रोजगार, कृषि, डेयरी और पर्यटन के क्षेत्र में MP सबसे आगे: मुख्यमंत्री यादव
चक्रवात ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा, तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में मूसलाधार बारिश शुरू
चक्रवात मुरासु का खतरा! आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी दिखेगा असर – एग्रीवेट
ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 50 किलो चावल, 2500 रुपये की मदद का भी ऐलान
पंजाब के संगरूर में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 31 अक्टूबर को 32 खेतों में लगाई गई आग
पालघर में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी
आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘मुरासु’ (Murasu) गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. IMD के अनुसार, 2 नवंबर को सुबह 2:30 बजे तूफान पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 13.6° उत्तरी अक्षांश और 82.5° पूर्वी देशांतर पर केंद्रित था. तूफान के आज आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, पर्यटन और विरासत संरक्षण के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनकर उभरा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य का लक्ष्य दूध उत्पादन में देश में नंबर 1 बनना है. राज्य के 71वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि राज्य की कृषि विकास दर 24 प्रतिशत से अधिक है. साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई है, उन्हें मौजूदा मुआवजे की राशि से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा.
चेन्नई: तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई और चेन्नई के कई इलाकों में पानी भर गया. चक्रवात ‘मुरासु’ चेन्नई से लगभग 250-260 किमी दूर स्थित है और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जहाँ इसके टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है. चेन्नई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सोमवार को बताया कि खराब मौसम को देखते हुए कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक जानकारी और सहायता के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुर जिलों के कई हिस्सों में रविवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में माधववरम में 11 सेमी, जबकि एन्नोर पोर्ट पर 10 सेमी बारिश दर्ज की गई. नुंगमबक्कम में भी 10 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई. (PTI)
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दक्षिणी जिलों में हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के लिए एक विशेष पैकेज की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. इसमें 50 किलो चावल और 2,500 रुपये की सहायता शामिल है. इसके अलावा, चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी. आंध्र प्रदेश के तटों से एक और चक्रवाती तूफान के टकराने की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम प्रणाली के गुजर जाने और नुकसान का आकलन करने के बाद, इस राहत पैकेज की फिर से समीक्षा की जाएगी. रविवार शाम को राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद, माझी ने बताया कि कई जिलों – विशेष रूप से गंजाम, गजपति और कंधमाल – के लोग चक्रवात ‘अर्नब’ और उसके बाद हुई भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं. (पीटीआई)
पंजाब के संगरूर जिले में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. 31 अक्टूबर 2026 को सैटेलाइट के जरिए जिले में करीब 32 खेतों में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें लगभग 13 मामले मालेरकोटला के थे. वहीं, पूरे पंजाब में करीब 50 घटनाओं के साथ तरनतारन पहले और संगरूर दूसरे स्थान पर रहा. संगरूर के एक गांव की ड्रोन तस्वीरों में भी कई खेतों में पराली जलती और धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए. प्रशासन के इंतजामों और जागरूकता अभियानों के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं.
पालघर: पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक तेंदुए के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. यह घटना रविवार शाम को दहानू वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले माटेगांव गांव में हुई. नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे.
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मुरासु और ताकतवर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच ओंगोल के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.