Rakesh Tikait की हुंकार! गन्ने का भाव 600 रुपये करने की मांग, किसान आंदोलन तेज होने के संकेत – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: बिजनौर से किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों की मांगों को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग तेज कर दी है. बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किसान पंचायत में उन्होंने गन्ने का भाव 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई. टिकैत ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा. गन्ना भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत में आवाज बुलंद की गई.

Share This Article