प्रधानमंत्री Kisan Yojana: इन किसानों को मिलेंगे ₹4,000, कब जारी होगी 24वीं किस्त? – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: पीएम किसान योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और इस मदद से किसानों की खेती की लागत में कमी आ रही है और मुनाफे की संभावना बढ़ रही है. इसी के चलते किसानों को मन में यह सवाल आ रहा है कि कब सरकार 24वीं किस्त को जारी करने का ऐलान करेंगी और किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ और कैसे करें कैसे करें पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें, तो घबराएं नहीं इस लेख में जानें.

किन किसानों को मिलेगी 4 हजार रुपये की सौगात?

केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई पीएम किसान योजना की 23 किस्त का लाभ किसान भाइयों को मिल चुका है. ऐसे में किसानों के बीच चर्चा है कि इस बार किन किसानों के खाते में जारी होगी 4 हजार रुपये की किस्त तो आपको बता दें कि पिछली बार जिन किसानों के कागज मेल न खाने और ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था, उन किसानों की किस्त में अटक गई थी, तो इस बार 24वीं किस्त के साथ पूरानी किस्त यानी की 2000 के बजाय 4000 की किस्त मिलेगी.

पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. ऐसे में लाखों किसानों के मन में यह सवाल आता है कि कैसे पीएम किसान ऑनलाइन स्टेटस चेक करें. आप इन तरीकों से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले लाभार्थी प्रधानमंत्री Kisan Portal पर जाएं.

इसके बाद किसान ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें और होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन के तहत Know Your Status विकल्प चुनें.

अब आपके सामने आपका लाभार्थी स्टेटस खुल जाएगा, जहाँ आप अपनी किस्त और e-KYC की स्थिति देख सकते हैं.

Share This Article