एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के किसान परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी खबर! योगी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति बढ़ाकर सालाना 60,000 रुपये कर दी है. यानी पात्र विद्यार्थियों को हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकती है. साथ ही, छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी 1,410 से बढ़ाकर 2,820 कर दी गई है. इस वीडियो में जानिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना क्या है, किन छात्रों को इसका लाभ मिल सकता है, कृषि और उससे जुड़े किन विषयों की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी पात्र हो सकते हैं और आवेदन के लिए कहां संपर्क करना होगा. साथ ही जानिए, छात्रवृत्ति की बढ़ी हुई रकम से किसान परिवारों के बच्चों को कैसे मदद मिल सकती है.
किसान परिवारों के बच्चों को बड़ी सौगात! अब हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया – एग्रीवेट