उज्जैन: 5 बीघा में जैविक खेती का कमाल, किसान भरत पाटीदार की आय 20 प्रतिशत बढ़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: 17 नवंबर 2026, उज्जैन: उज्जैन: 5 बीघा में जैविक खेती का कमाल, किसान भरत पाटीदार की आय 20 प्रतिशत बढ़ी – मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद विकासखंड के ग्राम बटलावदी निवासी प्रगतिशील किसान भरत पाटीदार ने जैविक खेती और अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाकर अपनी कृषि आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। उनके पास कुल 5 बीघा कृषि भूमि है, जिस पर वे खेती के नए प्रयोगों और फसल विविधीकरण के माध्यम से बेहतर आमदनी हासिल कर रहे हैं। भरत पाटीदार अपने खेत में मौसम और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार गेहूं, सोयाबीन, चना, मक्का, गिलकी, मिर्ची और तुरई जैसी फसलें उगा रहे हैं। अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाकर वे एक ही खेत में अलग-अलग फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उपलब्ध जमीन का बेहतर उपयोग हो रहा है और एक से अधिक फसलों से आमदनी मिलने के साथ किसी एक फसल पर निर्भरता भी कम हुई है।

भरत पाटीदार रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, पर्यावरण का संरक्षण करना और गुणवत्तापूर्ण कृषि उपज तैयार करना है। वे खुद जैविक खेती अपनाने के साथ आसपास के किसानों को भी इसके महत्व और लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

जैविक खेती और अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाने का सकारात्मक परिणाम उनकी आमदनी में देखने को मिला है। विभिन्न फसलों का उत्पादन लेने से उनकी कृषि आय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फसल विविधीकरण से अतिरिक्त आमदनी के अवसर बढ़े हैं। वहीं, एक ही फसल पर निर्भरता कम होने से कृषि जोखिम घटाने में भी मदद मिली है। भरत पाटीदार का खेत आसपास के किसानों के लिए नई कृषि पद्धतियों को समझने और अपनाने का उदाहरण बन रहा है। वे अन्य किसानों को भी सीमित भूमि में फसल विविधीकरण और जैविक खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन एवं आमदनी हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Share This Article