एग्रीवेट: 02 नवंबर 2026, नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना: पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे ₹18,690 करोड़ – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (प्रधानमंत्री-KISAN) के लाभार्थी किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। योजना के तहत पात्र किसानों को किस्त के रूप में ₹2,000 दिए जाते हैं। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने ‘एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ प्रयोगशाला और ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ पशु फार्म का दौरा किया। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसी दौरान उन्होंने बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की।
पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: कोंडागांव के 58,641 किसानों के खातों में भेजे गए ₹11.69 करोड़ – एग्रीवेट
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।#PMKISAN #FarmerWelfare #AgriGoI pic.twitter.com/kT46xkDpXJ
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को ।
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट प्रधानमंत्री-KISAN पोर्टल पर जाएं।होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर Know Your Status विकल्प चुनें।अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा भरें।मांगी गई जानकारी दर्ज करें और OTP के जरिए अपनी पहचान की पुष्टि करें।इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा स्टेटस दिखाई देगा। यहां भुगतान जारी होने या लंबित होने की जानकारी मिल सकती है।
ध्यान रखें कि पोर्टल पर भुगतान जारी होने का स्टेटस दिखने के बावजूद बैंक खाते में राशि पहुंचने में समय लग सकता है। इसलिए बैंक से आए SMS, मोबाइल बैंकिंग ऐप या पासबुक अपडेट करके भी भुगतान की पुष्टि कर लें।
अगर आपके खाते में ₹2,000 नहीं आए हैं या भुगतान का स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले अपनी e-KYC और जमीन से जुड़ी जानकारी की जांच करें। आवेदन में जानकारी अधूरी होने या पात्रता से जुड़ी समस्या के कारण भुगतान अटक सकता है। किस्त से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किसान ई-मित्र चैटबॉट के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
किसानों को सलाह है कि वे भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें और अपनी बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।