सीहोर: किसानों को महंगी खाद बेचना पड़ा भारी, जैन कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 17 नवंबर 2026, सीहोर: सीहोर: किसानों को महंगी खाद बेचना पड़ा भारी, जैन कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निरस्त – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में उर्वरक विक्रय में अनियमितताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने लाडकुई के मेसर्स जैन कृषि सेवा केंद्र का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि विक्रेता द्वारा डीएपी उर्वरक निर्धारित दर 1,350 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर 1,450 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था। किसानों को नियमानुसार नगद अथवा उधार ज्ञापन (फॉर्म-एम) उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, इसके चलते कईं अनियमितताए भी पाई गई।

इन अनियमितताओं के संबंध में विक्रेता को 8 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 की धारा 31 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मेसर्स जैन कृषि सेवा केंद्र का  लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

Share This Article