श्योपुर : प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजनाओं हेतु चिन्हित ग्रामों में लगेंगे शिविर – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: KRISHAK JAGAT | National Agriculture Hindi Newspaper

25 नवंबर 2026, श्योपुर: श्योपुर : प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजनाओं हेतु चिन्हित ग्रामों में लगेंगे शिविर – म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजनाओं अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में कृषको के लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उप संचालक कृषि श्री आरके सिंह ने बताया कि चंबल सूक्ष्म् सिंचाई परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं के चिन्हित ग्रामों में कृषकों हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना से सिंचाई के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी तथा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल की वेबसाइट कइजण्उचकंहमण्वतह पर पीडीएमसी योजनांतर्गत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर हेतु अधिक से अधिक किसानों को पंजीयन कराने तथा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि शिविर आयोजन के लिए संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों के दल गठित किये गये है, जो प्रतिदिन शिविर आयोजित कर सिंचाई योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रेरित कर पंजीयन करायेंगे। इसके साथ ही जिले में प्रेशराइज्ड योजना अंतर्गत पोर्टल पर मैप किए गए ग्रामों के किसान अपने आवेदन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज पहचान पत्र (आधार कार्ड), खसरा खतोनी (बी-1), बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) आदि है। प्राप्त आवेदनों का चयन निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

भारतीय फूलों की विदेशों में बढ़ी मांग, 258 मिलियन डॉलर के पार पहुंचा निर्यात कारोबार

> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें

The post श्योपुर : प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजनाओं हेतु चिन्हित ग्रामों में लगेंगे शिविर appeared first on Krishak Jagat (कृषक जगत).

Share This Article