नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 28 नवंबर 2026, रायसेन (कृषक जगत): नरवाई प्रबंधन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी – जिले में पराली प्रबंधन जागरूकता रथ को विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमल सोलंकी, परियोजना संचालक आत्मा रवि आम्रवंशी, सहायक कृषि यंत्री शिवम रघुवंशी ने कृषकों के समक्ष नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ के माध्यम से गांवो में किसानों को जागरूक करेगा, धान की फसल कटाई के उपरांत खेतों में बचने वाली पराली एवं फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नरवाई जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को पराली एवं फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित उपयोग एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की जानकारी दी जाएगी। धान की पराली को खेत में फैलाकर मल्चिंग के रूप में उपयोग करने, पशुओं के चारे, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा अन्य उपयोगी संसाधनों के रूप में अपनाकर लाभ प्राप्त करना बताया जाएगा। पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं, भूमि की उर्वरता एवं जैविक पदार्थ प्रभावित होते हैं तथा वायु प्रदूषण बढ़ने से मानव स्वास्थ्य, पशुओं एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने से मिट्टी में नमी संरक्षण, जैविक पदार्थों की वृद्धि, पोषक तत्वों का पुनर्चक्रण तथा खेती की लागत में कमी लाने में मदद मिलती है। कृषि यंत्रों के उपयोग एवं पर्यावरण हितैषी खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Share This Article