एग्रीवेट: 23 सितंबर 2026, इंदौर: नंदी सीड्स के बिजनेस हेड बने श्री अनिल कोल्ते – बायोस्टैड समूह की कंपनी नंदी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने श्री अनिल कोल्ते को कंपनी का नया बिजनेस हेड–नंदी सीड्स नियुक्त किया है। वे 7 सितंबर 2026 से मुंबई स्थित कंपनी के मुख्यालय से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
श्री कोल्ते को बीज एवं कृषि-इनपुट उद्योग में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महिको, बायोस्टैड इंडिया, विक्रम सीड्स, सनग्रो सीड्स और ईगल सीड्स जैसी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।