एग्रीवेट: नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में UP International Trade Show का आगाज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो का शुभारंभ किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. अमित शाह और सीएम योगी ने गोल्फ कार्ट से एक्सपो का जायजा लिया और अलग-अलग स्टॉल देखे. 29 सितंबर तक चलने वाले इस ट्रेड शो में 85 देशों से 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है. देखिए UP International Trade Show से जुड़ी पूरी खबर.