त्योहारी सीजन से पहले चावल, गेहूं और चीनी महंगा, जानें एक महीने में कितने फीसदी बढ़ीं कीमतें – एग्रीवेट

atulpradhan
4 Min Read

एग्रीवेट: त्योहारी सीजन से पहले अधिकांश खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं. खासकर चावल, चीनी और गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 16 सितंबर को देश में टूटे चावल (Broken Rice) की औसत खुदरा कीमत 33.81 रुपये प्रति किलो रही. जबकि, एक महीने पहले 16 अगस्त को इसकी कीमत 31.93 रुपये प्रति किलो थी. यानी एक महीने में टूटे चावल के दाम 5.89 फीसदी बढ़े हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 16 सितंबर को देश में चावल की औसत खुदरा कीमत 6.48 रुपये प्रति किलो रही. हालांकि, एक महीने पहले 16 अगस्त को यह कीमत 44.96 रुपये किलो थी. यानी एक महीने में चावल के दाम 3.38 फीसदी बढ़े हैं. वहीं, 16 सितंबर 2025 को चावल की औसत कीमत 43.16 रुपये प्रति किलो थी. इसके मुकाबले इस साल कीमत 7.69 फीसदी ज्यादा है. अगर होलसेल रेट की बात करें तो टूटे चावल (Broken Rice) की कीमत 16 सितंबर को 2,972.46 प्रति क्विंटल रही, जो एक महीने पहले 2,811.32 रुपये प्रति क्विंटल थी. यानी इसकी कीमत में 5.73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को देश में चावल की औसत थोक कीमत 4,172.31 रुपये प्रति क्विंटल रही. एक महीने पहले यह 4,038.15 रुपये थी. यानी एक महीने में चावल के दाम 3.32 फीसदी बढ़े हैं. वहीं, गेहूं की औसत थोक कीमत 2,859.75 रुपये प्रति क्विंटल रही. एक महीने पहले यह 2,844.50 रुपये थी. यानी कीमत में 0.54 फीसदीकी बढ़ोतरी हुई. वहीं, एक साल पहले के 2,857.23 रुपये के मुकाबले कीमत 0.09 फीसदी बढ़ी है. खास बात यह है कि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चीनी की थोक कीमत में हुई है. 16 सितंबर को चीनी की औसत कीमत 5,412.14 रुपये प्रति क्विंटल रही, जो एक महीने पहले 4,799.29 रुपये थी. यानी एक महीने में 12.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *