एग्रीवेट: देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है. अब तक इस योजना की सरकार 23 किस्त जारी कर चुकी है, जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिला था. ऐसे में अब लाभार्थियों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब यह सौगात बैंक खातों में पहुंचेगी. यह चर्चा किसानों के बीच तेज हो गई है.
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए अपने पीएम किसान रिकॉर्ड की जांच करना बेहद ही जरूरी है. आधिकारिक पोर्टल पर e-KYC को अनिवार्य बताया गया है. इसके अलावा लाभार्थी अपना स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं. अगर किसान की e-KYC पूरी नहीं है या योजना से संबंधित जरूरी जानकारी में कोई समस्या है, तो भुगतान प्रभावित हो सकता है. पीएम किसान पोर्टल पर किसानों को अपना स्टेटस, भुगतान की जानकारी, बैंक संबंधी विवरण और e-KYC की स्थिति देखने की सुविधा दी गई है.
किसान घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के जरिए अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Status विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही स्टेटस चेक करने पर किसान को भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम, UTR नंबर, भुगतान का माध्यम और खाते में रकम जमा होने की तारीख जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है.
इसके अलावा, अगर स्टेटस में किसी तरह की समस्या दिखाई देती है, तो किसान को समय रहते संबंधित जानकारी अपडेट या सुधार करवाने की कोशिश करनी चाहिए.
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो आपको यह जानकारी होगी की पीएम किसान पोर्टल पर साफ तौर पर बताया गया है कि पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है. पोर्टल पर biometric-based e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है, जिसे CSC VLE, प्रधानमंत्री-KISAN Mobile Application और अधिकृत राज्य उपयोगकर्ता लॉगिन के जरिए किया जा सकता है. इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए.
पीएम किसान योजना की किस्तें आम तौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होने के बाद अगली किस्त का समय अक्टूबर के आसपास बनता है. ऐसे में किसानों की नजर अब अक्टूबर महीने पर है. ऐसे में त्योहारों के मौसम के कारण भी इस बार किसानों के बीच यह चर्चा है कि 24वीं किस्त दशहरा या दिवाली के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि, किसी त्योहार या किसी विशेष तारीख को किस्त जारी किए जाने की पुष्टि फिलहाल आधिकारिक पोर्टल पर नहीं है.