मंडी में धान के ढेर, उठान में देरी पर भड़के गुरनाम चढूनी, बोले- 17 फीसदी नमी पर कट नहीं—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: नोएडा | Published: 9 Oct, 2026 | 05:34 प्रधानमंत्री

हरियाणा की नरवाना मंडी में धान के उठान में देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने मंडी में धान के ढेर दिखाते हुए दावा किया कि खरीद शुरू होने के बावजूद उठान की व्यवस्था ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, ट्रकों और राइस मिलों का वेरिफिकेशन भी पूरा नहीं हुआ था. गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से अपील की कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान पर कोई कट न दें और तय MSP से कम कीमत पर फसल न बेचें. उन्होंने भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से मंडियों में सक्रिय रहने और किसानों की मदद करने को कहा.

Share This Article