एग्रीवेट: यूपी के धान किसानों के लिए बड़ी खबर! योगी सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान खरीद की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद होगी. सरकार ने 8 क्रय एजेंसियों के जरिए 4,500 केंद्रों पर 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. पिछले सीजन में यूपी ने 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था. किसान PFMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.