हरियाणा में धान खरीद को लेकर बवाल! किसानों ने मुख्यमंत्री सैनी का पुतला फूंका, सरकार को दी बड़ी चेतावनी – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: हरियाणा के सिरसा में धान खरीद और फसल पंजीकरण को लेकर किसानों और मजदूरों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान एकता यानी बीकेई ने रोड़ी अनाज मंडी में सरकार का पुतला फूंका. बीकेई नेताओं का आरोप है कि मंडियों में धान की खरीद में देरी हो रही है. इसके अलावा जिलेवार धान खरीद पर लगाई गई लिमिट यानी कैपिंग और फसल पंजीकरण व वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों से किसान परेशान हैं.

Share This Article