एग्रीवेट: Gold-Silver Rate Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नए सप्ताह की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार, 2 नवंबर को देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमत नीचे आई है. बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है. ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जान लेना जरूरी है.
2 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर आर-पार की तैयारी, किसानों ने दी चीनी मिलों को बंद करने की चेतावनी – एग्रीवेट
सोने की कीमतों में गिरावट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव नीचे आए हैं. फिलहाल हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत करीब 2.9 फीसदी गिर गई. बाजार के जानकारों का कहना है कि कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे में सोने में पैसा लगाने से पहले बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है.
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. 2 नवंबर की सुबह देश में चांदी का भाव 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. बीते एक सप्ताह में इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो कम हुई है.
इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव फिलहाल करीब 49 डॉलर प्रति औंस है. इस तरह सोने और चांदी, दोनों के दाम में आई गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है. हालांकि, खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में रेट जरूर पता कर लें.