Mandi Bhav: हल्दी की कीमत में जबरदस्त उछाल, 20 हजार के पार पहुंचा भाव, जानें देशभर की मंडियों का हाल – एग्रीवेट

atulpradhan
6 Min Read

एग्रीवेट: हमारी प्रिंट और डिजिटल पत्रिकाओं की सदस्यता लें

सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ें:

Mandi Bhav: हल्दी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. हल्दी का भाव 20 हजार रुपये/क्विंटल के पार चुका हैं. किमतों में आई इस तेजी से किसानों को अच्छा फायदा हो रही है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों में ताजा भाव.

Mandi Bhav: हल्दी की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर हैं. हल्दी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. जहां एक ओर हल्दी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं, कीमत बढ़ने से किसानों को भी फायदा हो रहा है.

व्यापारियों का कहना है कि देश के विभिन्न कृषि-टर्मिनल बाजारों में हल्दी की कीमत फिर से बढ़ने लगी है.क्योंकि इस साल कम उत्पादन के कारण मांग आपूर्ति से अधिक हो गई है. बिजनेसलाइन से बात करते हुए महाराष्ट्र-सांगली के एक व्यापारी ने कहा, “कुछ सत्र पहले कीमत 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थी. बाद में कीमतें गिरकर 18,500 और 19,500 रुपये के बीच आ गई थीं. लेकिन, अब कीमत में फिर उछाल देखने को मिला है.”

बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि, “मांग आपूर्ति से अधिक होने के कारण कम समय में कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है. दाम 16,000 से 20,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. आगे भी कीमतों में वृद्धि हो सकती है.” वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, हल्दी का उत्पादन इस फसल वर्ष में जून तक 10.74 लाख टन होने की संभावना है, जबकि पिछले फसल वर्ष में यह 11.70 लाख टन था.

व्यापारियों का कहना है कि फसल पिछले साल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम है.इसके अलावा, किसान दोबारा बुआई के लिए 5 फीसदी रकम भी रोक कर रख रहे हैं. इस साल आपूर्ति कम रही है और अगले 15-20 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. लोकसभा चुनावों के कारण भी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आवक कम हुई है. उत्पादन कम होने के कई आंकड़े हैं. इसका मतलब यह होगा कि ऊंची कीमतों के कारण मांग सामान्य से 25 फीसदी कम हो जाएगी.

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, मंगलवार (30 अप्रैल) को मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी में हल्दी को सबसे अच्छा दाम मिला. जहां, हल्दी 20357 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. इसी तरह, महाराष्ट्र की गजानन कृषि उत्पन्न बाजार (इंडिया) में हल्दी 17605 रुपये/क्विंटल, तमिलनाडु की इरोड मंडी में 18399 रुपये/क्विंटल, तेलंगाना की मारापल्ली मंडी में 17989 रुपये/क्विंटल और निजामाबाद मंडी में 16484 रुपये/क्विंटल में बिकी.

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Hey! I am बृजेश चौहान . Did you liked this article and have suggestions to improve this article?

हम व्हाट्सएप पर हैं!

कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *