कृषि अभियंता अवधेश कुमार नेमा को ISAE कमेंडेशन मेडल—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 09 अक्टूबर 2026, भोपाल: कृषि अभियंता अवधेश कुमार नेमा को ISAE कमेंडेशन मेडल – मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक कृषि एवं जलग्रहण क्षेत्र विशेषज्ञ श्री अवधेश कुमार नेमा को भूमि एवं जल संरक्षण तथा जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए Indian Society of Agricultural Engineers (ISAE) के ISAE Commendation Medal for Professional Achievements–2026 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST), श्रीनगर में आयोजित ISAE के 60वें वार्षिक अधिवेशन एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया। श्री नेमा ने सम्मेलन में मूल्यांकन की अपनी विकसित NQI तकनीक पर तकनीकी शोधपत्र भी प्रस्तुत किया।

श्री नेमा ने मध्यप्रदेश में जलग्रहण विकास, मृदा एवं जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, कृषि यंत्रीकरण और कृषि विस्तार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। Panch-J Model और Watershed Chalisa जैसी अवधारणाओं के माध्यम से उन्होंने जल एवं भूमि संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। वे वाल्मी, भोपाल में अतिथि संकाय एवं सलाहकार के रूप में भी सेवाएं देते रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे जलग्रहण विकास एवं जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े परामर्श और मूल्यांकन कार्यों में सक्रिय हैं।

श्री नेमा ने यह सम्मान मध्यप्रदेश में मृदा, जल एवं जलग्रहण विकास के क्षेत्र में कार्यरत सहकर्मियों और किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि इससे उन्हें इस क्षेत्र में आगे भी योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article