‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री Modi ने सुनाई महिलाओं की सफलता की कहानी, मैंग्रोव और आंवले से बढ़ी कमाई – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में झारखाली की उन महिलाओं का जिक्र किया, जो सुंदरबन में मैंग्रोव के जंगल तैयार कर रही हैं. इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने बाघ के हमले में अपने पति को खो दिया. मैंग्रोव लगाने से गांवों को प्राकृतिक सुरक्षा मिल रही है और इन महिलाओं को आजीविका का साधन भी मिल रहा है. पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवला किसानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के काम की भी चर्चा की. प्रतापगढ़ में करीब 100 आंवला प्रोसेसिंग यूनिट काम कर रही हैं.

Share This Article