छत या किचन गार्डन में उगाएं ड्रैगन फ्रूट, जानिए कटिंग से पौधा तैयार करने का आसान तरीका, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

atulpradhan
6 Min Read

एग्रीवेट: आजकल जिस तरह से बाजारों में केमिकल युक्त सब्जियों को बेचा जा रहा है इसका लोगों की सेहत पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है और वह बीमार पड़ रहे हैं. इसी वजह से लोगों की रुचि होम गार्डनिंग में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट को भी आप अपने घर के गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं और अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं. चलिए आगे जानते हैं होम गार्डन में ड्रैगन फ्रूट उगाने का आसान तरीका. अगर आप अपने होम गार्डन में ड्रैगन फ्रूट उगाने चाहते हैं तो बीज की तुलना में कटिंग यानी कलम से पौधा तैयार करें और कटिंग लेने के तुरंत बाद उसे मिट्टी में लगाने के बजाय कुछ दिनों तक छाया वाली जगह पर रखें. कटे हुए हिस्से को करीब 3 से 5 दिन तक सूखने दें, जिससे कटिंग का घाव सूख जाए. इसके बाद इसे गमले या ग्रो बैग में लगाया जा सकता है. बड़े गमले या ग्रो बैग का करें इस्तेमाल अगर आप ड्रैगन फ्रूट लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की इस पौधे को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का ही चुनाव करें, क्योंकि ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के बाद यह बहुत ही तेजी से फैलता है. ऐसे में आप घर पर इसकी खेती के लिए करीब 18×18 इंच या 24×24 इंच का बड़ा ग्रो बैग या गमला का ही इस्तेमाल करें. आप कटिंग तैयार होने के बाद उसके निचले हिस्से को मिट्टी में लगभग 1 से 2 इंच गहराई तक लगाएं. कटिंग को बहुत ज्यादा गहराई में दबाने से बचें. पौधे के आसपास की मिट्टी को हल्के हाथ से दबाएं ताकि कटिंग सीधी बनी रहे. साथ ही पौधों को ऐसी जगह पर रखें जहां उन्हें पर्याप्त धूप मिल सकें और इस बात का विशेष ख्याल रखें की नई कटिंग पौधों को अधिक पानी नहीं दें. ड्रैगन फ्रूट सामान्य पौधों की तरह जमीन पर फैलने के बजाय ऊपर चढ़ता है. इसलिए गमले में पौधा लगाने के साथ ही लोहे या बांस का मजबूत पोल अथवा फ्रेम लगाना जरूरी है और जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, उसकी शाखाओं को सपोर्ट के सहारे ऊपर की ओर बांधा जा सकता है. मजबूत सपोर्ट पौधे को व्यवस्थित तरीके से बढ़ने में मदद करता है और बाद में फल वाली शाखाओं को संभालने में भी उपयोगी होता है. जब पौधा सपोर्ट के सहारे ऊपर पहुंच जाए तो उसकी ऊपरी टिप यानी बढ़ती हुई मुख्य नोक की कटाई-छंटाई (Pruning) की जा सकती है. इससे पौधे में साइड शाखाएं विकसित होने में मदद मिल सकती है. यही शाखाएं आगे चलकर फूल और फल देने वाली शाखाओं के रूप में विकसित हो सकती हैं. समय-समय पर सूखी, कमजोर या अनावश्यक शाखाओं की छंटाई करने से पौधे को व्यवस्थित आकार देने में भी मदद मिलती है. ड्रैगन फ्रूट लगाने के बाद हर किसी के मन में यह सवाल आता होगा की पौधों से कब फल मिलेंगे तो आपको बता दें कि कटिंग से तैयार किए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधे में उचित परिस्थितियों में लगभग 12 से 18 महीने में फल आना शुरू हो सकता है, हालांकि वास्तविक समय पौधे की गुणवत्ता, मौसम, धूप, पोषण और देखभाल जैसी परिस्थितियों पर निर्भर करता हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *