Gold Rate: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती.. जानें दिल्ली से चेन्नई तक के भाव – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: Gold-Silver Rate Today: त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें. एक दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद 22 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई है. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आया है. वहीं, चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. इससे पहले 20 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना समेत देश के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 20 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,960 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया था. इसके बाद कीमतें एक दिन स्थिर रहीं, लेकिन 22 अक्टूबर को फिर मामूली गिरावट दर्ज की गई.

रुपये की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच सोने की कीमतों पर असर पड़ा है. गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 18 कैरेट सोना भी अब 1 लाख रुपये के स्तर के करीब है. हालांकि, सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव में अंतर उसकी शुद्धता के कारण होता है.

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. 22 अक्टूबर के उपलब्ध भाव के मुताबिक, दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी मामूली कमी आई है. लगातार छह दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद 22 अक्टूबर को एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हो गई. दिल्ली में अब एक किलो चांदी का भाव 2,29,900 रुपये है. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. इससे पहले 15 अक्टूबर को चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी. इसके बाद से भाव स्थिर बने हुए थे.

अगर आप शादी या त्योहार के लिए सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार भाव देखकर फैसला न करें. गहने खरीदने से पहले कैरेट, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और बिल की जानकारी जरूर लें. अलग-अलग दुकानों पर अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है. साथ ही, रोजाना बदलते भाव को देखते हुए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि कर लें.

Share This Article