एग्रीवेट: 24 अक्टूबर 2026, इंदौर: शाजापुर जिले में प्राची सीड्स की फॉर्मर मीटिंग संपन्न – प्रसिद्ध बीज कम्पनी प्राची सीड्स , जलगांव की मार्केटिंग टीम द्वारा अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों को प्राची सीड्स की रबी और खरीफ दोनों फसलों की प्याज़ किस्मों के बारे में निरंतर फार्मर मीटिंग कर जानकारी दी जा रही है ।इसी कड़ी में गत दिनों ग्राम मोल्टा जिला शाजापुर में फॉर्मर मीटिंग आयोजित की गई ,जिसमें कम्पनी के रीजनल मैनेजर श्री रामबाबू पाटीदार और फील्ड मैनेजर श्री शुभम पाटीदार सहित करीब 50 से 60 किसान मौजूद थे ।
बैठक में किसानों ने प्राची सीड्स की प्याज बीज किस्मों प्राची सुपर, चाइना रेड ,गुलाबी, गोल्ड केशर, फुरसुंगी आदि के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई और उनकी गुणवत्ता /उत्पादन पर प्रकाश डाला गया । किसानों ने प्राची सीड्स की कलर, क्वालिटी एवं साइज की खूब प्रशंसा की । प्याज़ किस्म की गुणवत्ता से प्रभावित होकर सभी गांव के किसानों ने प्राची सीड्स का प्याज बीज खरीदने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया ।