एग्रीवेट: किसान सबसे पहले अपने राज्य के एग्रीस्टैक (AgriStack) या फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाएं. यहां Farmer ID बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा. किसान चाहें तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
इसके बाद किसान को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होगी. ध्यान रखें कि आधार कार्ड और जमीन के रिकॉर्ड में दी गई जानकारी सही हो, ताकि आगे सत्यापन में कोई परेशानी न आए.
आज चक्रवात में तब्दील होगा बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट – एग्रीवेट
Farmer ID बनवाने के लिए किसान को अपनी खेती की जमीन से जुड़ी जानकारी देनी होगी. इसमें खसरा नंबर, खाता नंबर और जमीन का रकबा जैसी जानकारी मांगी जा सकती है. कई राज्यों में जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपने आप भी दिखाई देता है.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद किसान की दी गई जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड का मिलान किया जाता है. अगर किसी जानकारी में गलती या कमी मिलती है, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारी या कृषि विभाग से संपर्क करना पड़ सकता है.
सभी जानकारियां सही पाए जाने और सत्यापन पूरा होने के बाद किसान की Farmer ID तैयार हो जाती है. किसान इसे पोर्टल पर देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं. इस आईडी को भविष्य में सरकारी कृषि योजनाओं और दूसरी किसान सुविधाओं का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.